* * मेरे पास ना बैठा * *
जिंदगी में दो मिनट कोई मेरे पास ना बैठा,
आज सब मेरे पास बैठे जा रहे हैं....
कोई तोहफ़ा ना मिला आज तक हमे,
और आज फूल ही फूल दिए जा रहे हैं....
तरस गए थे हम किसी एक हाथ के लिए,
और आज कन्धे पे कन्धे दिए जा रहे थे...
दो कदम साथ चलने को त्यार ना था कोई,
और आज काफिला बन साथ चले जा रहे थे...
आज पता चला कि मौत कितनी हसीन होती है,
कमबख्त हम तो यू ही जिंदगी जिए जा रहे थे...
- Ri.... :-!