Hindi Quote in Religious by Deepak Vyas

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Aaj Ka Rashifal Part 2(22/12/22)

तुला-
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. आज आप रक्त संबन्धी रिश्तो को बढ़ावा देंगे और किसी संपत्ति संबंधित विवाद के सुलझने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपनों परिजनो पर भरोसा बनाए रखेंगे. आप आज किसी अनजान व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो उसका फायदा उठा सकता है. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी.

वृश्चिक-
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आप घर परिवार में सब को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उसमें ना कामयाब रहेंगे. आपको आज कुछ रचनात्मक कार्यों में भी आगे बढ़ेंगे. पारिवारिक विषयों में आज पूरी रुचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, लेकिन आप किसी की बातों में आकर कोई निवेश ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है.

धनु-
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन पारिवारिक रिश्तो को निभाने के लिए रहेगा. आज आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग व साथ मिलेगा. आप आर्थिक मामलों मे सावधान रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है. व्यवसाय में आज कोई गलती करने से बचे, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है. आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी.

मकर-
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को किसी के बीच बचाव में करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और राजनीति क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आप आज किसी सरकारी काम को अनुशासन से करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा. आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास आज रंग लाएंगे.

कुंभ-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपके प्रभाव पर ताप में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप नए निवेश की योजना भी बना सकते हैं. आपको किसी जिम्मेदारी भरे काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरते. यदि आपको किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें.

मीन-
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सूझबूझ दिखाते हुए लोगों से अपना काम निकलवाना होगा, नहीं तो वह काम करने के मूड में नहीं रहेंगे. आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे. आपका धार्मिक कार्यक्रमों में भी खूब मन लगेगा और आप उनमे बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे. आज आप अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे



🙏🌹 श्री गुरुकृपा ज्योतिष 🌹🙏

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और संकल्प हिंदू राष्ट्र से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/AZXPqyc2oEn7aUp26?ref=RVPYK

Hindi Religious by Deepak Vyas : 111850757
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now