Hindi Quote in Religious by Deepak Vyas

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

गुरुवार, 22 दिसम्बर 2022 का राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन राशि तक

Aaj Ka Rashifal Part 1(22/12/22)


मेष-
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने के लिए रहेगा, लेकिन आज कार्य क्षेत्र में अब दूसरों से काम निकालने में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपनों के सहयोग से आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे. आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव करना नुकसानदायक रहेगा, इसलिए उसे वैसा ही चलने दे और घर परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

वृषभ-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको आज अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है, व उन्हें समय रहते पूरा करना होगा और आप आज किसी से बहस बाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकते हैं. साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा.

मिथुन-
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ योजनाओं को गति देंगे, जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और आप अपने काम मैं आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. आप अपनी लापरवाही पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है.

कर्क-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप बड़ों की बातों को ध्यान से सुने और समझे तभी किसी बात के लिए हां करें, नहीं तो बाद में आपसे कोई गलती हो सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा प्राप्त हो सकता है, जिसके लिए उन्हें काम पर पूरा फोकस करना होगा. आपने यदि पहले किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो आपको उसका अच्छा लाभ मिल सकता है. मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं.

सिंह-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कैरियर के मामले में उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उन्हें बड़ी उपलब्धि मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे संतान से संबंधित समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे. परिजनों के साथ आप तालमेल बनाकर आगे बढ़े, नहीं तो रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है, जो आपके लिए समस्या बनेगी.आप किसी भूमि पर भवन आदि का कोई सौदा कर सकते हैं.

कन्या-
कन्या राशि के जातकों को आज किसी वाद विवाद में पडने से बचना होगा व आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामो पर ध्यान लगाएं और किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भी आज आप शामिल हो सकते हैं. आपको व्यर्थ की चर्चाओं मे सम्मिलित होने से बचना होगा. आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं और घर परिवार में चल रही लड़ाई झगड़े को प्रेम व स्नेह से निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

Hindi Religious by Deepak Vyas : 111850756
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now