सोमवार,19 दिसम्बर 2022 का राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन राशि तक Part 1
मेष-
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा और माहौल खुशनुमा रहेगा. छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे. आपको किसी काम के लिए कार्य क्षेत्र में आज टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा और अपने कामो को समय रहते पूरा करेंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
वृषभ-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आप किसी काम में जोखिम लेने से बचे और मेहनत व लगन से आप काम करके आगे बढ़ेगे, लेकिन यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ रही थी, तो उसे नजरअंदाज ना करें और विद्यार्थी इधर-उधर ध्यान लगाने से अच्छा पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं.
मिथुन-
मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है. विधार्थियो को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलेगा और अपनी सोच का आप बड़ा फायदा उठाएंगे, लेकिन आपको किसी दूसरे के मामले में सोच विचार कर ही बोलना बेहतर रहेगा. आपको किसी व्यक्ति से बहस बाजी में नही पड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है. बिजनेस संबंधित कुछ मामलों को आपको समय रहते निपटाना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए जोखिम भरे रहेंगे.
कर्क-
कर्क राशि के लोगो के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने लक्ष्य की ओर फोकस बनाकर रखें, तभी वह पूरा हो सकेगा और आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे, जिसमे आगे बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा.आप किसी से बहस बाजी मे पडने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. आप कुछ सुख सुविधाओं पर जोर देगे.
सिंह-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है. आप साहस व धैर्य से काम लें. किसी मामले में यदि आपने आलस्य दिखाया, तो बाद में वह आपके लिए समस्या हो सकती है और अपनी महत्वपूर्ण जानकारियों को आप किसी से शेयर ना करें, नहीं तो वहीं का फायदा उठा सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी, तभी उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है.
कन्या-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपको एक के बाद एक सूचना मिल सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और परिवार का माहौल आनंन्दमय रहेगा. आप यदि किसी काम को सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी समय रहते पूरा होगा और आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं. आपको अपने संपत्ति संबंधित मामलों को भी समय रहते निपटाना होगा.