*इच्छाओं की सड़कें बहुत दूर तक जाती है*
*जरूरतों की गली में मुड़ जाना ही बेहतर है*
*कैसे लिखीं होगी उसने भाग्य की किताब*
*थोड़ी सी सांसें और इच्छाएं हैं बेहिसाब*
*हर दिन धीरे से निकल आते हैं पत्ते*
*इच्छाओं के पेड़ों पर पतझड़ नहीं होते*
*दर्द और खुशी दोनों ही अच्छे शिक्षक हैं*
*दोनो ही कुछ न कुछ सिखाते जरूर हैं*
*जीवन में इतना संघर्ष तो कर लेना चाहिए कि*
*अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए*
*दूसरों का उदाहरण ना देना पड़े।*