#अच्छा लगेगा....
सब से तो रोज मिलते हो
कभी खुद से मिलकर देखो, अच्छा लगेगा।
परिवार, दोस्त के बारे मे सब जानते हो
कभी खुदको जानकर देखो, अच्छा लगेगा।
सब लोगों से रोज बात करते हो
कभी अकेले बैठकर खुदसे बात करके देखो, अच्छा लगेगा।
नये नये दोस्त रोज बनाते हो
कभी खुदसे दोस्ती करके देखो, अच्छा लगेगा।
खुद से मिलने का सफर बहोत दिलचस्प होता है
एक बार खुद से मिलकर देखो, अच्छा लगेगा।
_Misss Chhotti