काश तुम चाहो मुझे मेरी तरह और
मैं बन जाऊं तेरी तरह....
काश तुम इंतजार करो मेरा तेरी तरह और
मैं ना आऊं तेरी तरह.....
काश तुझे भी तकलीफ हो मेरी तरह और
मैं पत्थर बन जाऊं तेरी तरह.....
काश तुम भी तरसो मेरी तरह और
मैं ख़ामोश हो जाऊं तेरी तरह.....
काश तू भी जागे रातों को मेरी तरफ और
मैं सो जाऊं तेरी तरह.....
काश तू मेरे साथ को तरसे मेरी तरह और
मैं तन्हा तुझे कर जाऊं तेरी तरह....
काश तू मुझसे लिपट कर रोना चाहे मेरी तरह और
तुझे वक़्त ही ना दूं मैं तेरी तरह....
❤️❤️❤️❤️