😂😂😂😂
*एक रंगीले रामलाल अरोड़ा जी थे। उनकी दोस्ती एक सुंदर महिला से फेसबुक पर हो गयी।*
*गुड मॉर्निंग, nice pic , wow, से आगे कुछ बातें इनबॉक्स में भी होने लगी।*
*अरोड़ा जी खुश रहने लगे। रोज़ इधर उधर से फेसबुकिया फूल💐 भेज देते।*
*एक दिन उनके मन की हो गयी।*
*इनबॉक्स में नंबर मांग लिया महिला ने।*
*अब क्या था।* *व्हाट्सअप शुरू।*
*जनाब रोमांटिक मैसेज👨❤️👨 भेजने लगे।*
*अरे फेसबुक पर महिला आपकी पोस्ट लाइक भर कर ले तो आप स्वयं को शाहरुख खान के अवतार समझने लगते हो। और अगर इस उम्र में फ्रेंड* *रिक्वेस्ट आ जाये तो कहना ही क्या।*
*खैर...एक दिन महिला ने फ़ोन लगा* *"जल्दी आ जाओ..मेरे पति बाहर गए हैं।"*
*जनाब बिजली की स्पीड से पहुंच गए।*
*बात शुरू होने से पहले ही अरोड़ा साहब ने पूछा: “तुम्हारे पति आ गए तो?”*
*महिला बोली: “नहीं आएंगे और अगर आ भी जाएं तो तुम कालीन साफ करने लगना, थोड़ी देर में चले जायेंगे। वरना टेबल , पंखे साफ करते रहना”*
*ये बात चल ही रही थी कि डोर बेल बज गई। पतिदेव आ गए।*
*जनाब अरोड़ा जी घबरा कर अपना रुमाल निकाल कर टेबल साफ करने लगे।*
*महिला ने झाड़ू , फटका, डस्टर ,* *वाइपर ला कर पटक दिया।*
*“लो साफ करो”*
*पति ने “पूछा कौन है ये।”*
*पत्नी बोली।*
*सफाई के लिए हाउसकीपिंग कम्पनी ने भेजा है।*
*सफाई चलती रही। एक पुराने कप में सफाई वाले अरोड़ा जी को चाय☕ भी मिली*
*पंखे, खिड़कियों, कालीनों आदि की सफाई के बाद बुरी तरह थके हारे जनाब अरोड़ा जी बोले:*
*“जाऊं मैडम”.*
*क्योंकि पतिदेव तो खिसकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।*
*मैडम बोली: ओके।*
*हस्बैंड ने कहा , “पैसे कितने देना है”*
*पत्नी मुस्कुराते हुए बोली*
*इनकी कंपनी में एडवांस जमा कर दिया था।*
*बाहर निकलते ही अरोड़ा साहब को उनके मित्र खन्ना साहब मिल गये और छूटते ही बोले.. कर आए सफाई अरोड़ा साहब... पिछले हफ्ते मुझसे करवाई थी....🥴😃😜_*
*नोट - फिलहाल अरोड़ा जी ने अब फेसबुक से दूरी बना ली है...* *_📌दीवाली नजदीक है इसलिए ऐसे जालसाजों से सावधान रहें.. या फिर रुमाल लेकर सफाई करने के लिए तैयार रहें...जनहित में जारी_*