" दोस्त शब्द को जब मैंने जाना तो समझ आया बहुत ताकतवर शब्द है इस शब्द को हर किसी के साथ नहीं जोड़ना चाहिए कभी-कभी जो हमारा दोस्त होता है जिसे हम सच्चे दिल से अपना मानते हैं वही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन होता है और कुछ दोस्त तो ऐसे होते हैं जिन्हें पता सब होता है पर वह ऐसा दिखावा करते हैं कि उन्हें कुछ नहीं पता, हमारी जिंदगी में हम कितनी परेशानियों से जूझ रहे हैं बस इसी तरह इन सब चीजों से अपना पीछा छुड़ाना चाहते हैं शायद हमसे हमारे दुःख दर्द में दूर ही रहना चाहते हैं वह नहीं चाहते कि हम उनसे किसी तरह की मदद की उम्मीद रखें,,, वह पहले ही हमें सचेत कर देते हैं कि हम उनकी जिंदगी में इतने मायने नहीं रखते जितने हम खुद को समझते हैं,,, दोस्त वाकई बहुत इमोशन और जज्बातों से भरा हुआ शब्द है इसे हर किसी शख्स के लिए इस्तेमाल करने से सिर्फ बचना चाहिए,,,, यह एक दर्द को बांटने वाला रिश्ता होता है जिसे हर कोई निभा नहीं सकता........
-Vandana thakur