कल जो कहती थी मर जाऊँगी तुम्हारें बिन आज कहती है मर जाओ जाके 😭😭
अरसे बाद हुई मुलाकात तो मैंने पूछा कैसे हो तुम
उसने ताना कस कर कहा बस तुमसे अच्छे है
मैंने कहा पहले से खूबसूरत होने लगी हो
उस ने कहा हद में रहो तो ज्यादा अच्छा है
मैंने कहा याद नहीं आती अब हमारी
उस ने कहा याद ना आओ तो ही अच्छा है
मैंने कहा दिल आज भी तुमको ही समेटे हुए है
उस ने कहा सड़क पे बावल ना करो तो ज्यादा अच्छा है
मैंने कहा तुम बिन जी नहीं पाऊगा
उस ने कहा मर जाओ तो अच्छा है
आखिरी मर्तबा उससे पूछा किसके हो गए हों
उसने नजर फेरते हुए कहा सवाल ना करो तो अच्छा है
अब आप लोग ही बताओ की क्या इसे मोहब्बत कहते है...!!!
Akash Gupta
💔💔💔
🔥🔥🔥🔥