तिरंगा देश की शान
*****
तिरंगा देश की आन बान शान है
देश का ही नहीं हर भारतवासी का
सबसे बड़ा स्वाभिमान है।
यह सिर्फ कपड़े का रंग बिरंगा
मात्र टुकड़ा भर नहीं है
हमारी आत्मा, हमारी जान है
हमारी पहचान, हमारा अभिमान है।
हमें प्राणों से भी ज्यादा प्यारा
हमारा गौरव, हमारा स्वाभिमान है,
तिरंगा हमारे देश की शान है
हमारे देश की स्वतंत्र पहचान है।
आत्मा में बसा है हमारे तिरंगा
हर भारतवासी का प्राण है
तिरंगा हमारे रोम रोम में बसा
देश की पहचान और शान है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111825320

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now