Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जीवन एक संघर्ष
***
जीवन एक संघर्ष है
यह सर्वविदित है,
दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं
दोनों का रिश्ता चोली दामन सा है।
जीवन के बिना संघर्ष कैसा
संघर्ष के बिना जीवन का
आखिर मूल्य कैसा?
जीवन में संघर्ष का अपना महत्व है
संघर्ष न हो तो जीवन वीरान है।
संघर्षों से तनिक न घबराइए
इसे भी जीवन का हिस्सा मान
बड़े प्यार से गले लगाइए।
हताश निराश मत होइए
बस संघर्ष करते रहिए
जीवन का लुत्फ लेते रहिए,
विश्वास मानिए संघर्ष परीक्षा की तरह है
जीवन में भी बिना परीक्षा के
भला मजा आता कहाँ है।
इसलिए संघर्ष से दोस्ती रखिए
जीवन का आनंद लीजिए,
यह और खुशहाल रहिए
जीवन और संघर्ष की
नई इबारत लिखिए।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111823767
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now