दोस्त बदल जाते है, दोस्ती बदल जाती है
वक़्त के दरिया में जिंदगी बदल जाती है

हर कोई चाहने वाला सच्चा नहीं होता
हर किसीसे दिल लगाना अच्छा नहीं होता
दिल बदल जाता है, दिल्लगी बदल जाती है
वक़्त के दरिया में जिंदगी बदल जाती है

वादा किया था हमने जिस मकाम पर मिलने का
उस मकाम पर मैंने किया इंतजार उसके आने का
वो आकर चली गई, सुना साजन की गली गई
इश्क बदल जाता है, आशिकी बदल जाती है
वक़्त के दरिया में जिंदगी बदल जाती है

Hindi Poem by सागर... : 111822368

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now