Hindi Quote in Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज सावन माह का ग्यारहवां दिन रविवार इतवार संडे है, अर्थात 24 जुलाई दिन रविवार सन् 2022 सभी भगवान शिव भक्तों को ॐ नमः शिवाय हर हर महादेव जय महाकाल..... भगवान शिव सावन रविवार इतवार संडे की सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ एवं समस्त भक्तों की तरफ से....... ➖शिव महामृत्युंजय मंत्र ➖ ॐ त्र्यंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टि वर्धनम उर्वारुकमिव बंधनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ब्रह्मदत्त त्यागी
साक्षात दर्शन देने वाले भगवान श्री सूर्य देव का भी शुभ दिन रविवार इतवार संडे है..... ॐ आदित्याय नमः ॐ सूर्य देवाय नमः
भगवान शिव एवं भगवान श्री सूर्य देव को बारंबार प्रणाम नमन नमस्कार है ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ एवं सभी भक्तों का ➖ दोस्तों कल सावन माह का मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला सोमवार है आओ जानते हैं शिव महादेव महाकाल भोलेनाथ शंकर शंभू सोमवार व्रत विधि के विषय में -ब्रह्मदत्त त्यागी
व्रत के ये हैं नियम
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
इस दिन सूर्योदय से पहले उठे. स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें.
इसके बाद दिनभर के व्रत का संकल्प लें और घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.
इसके बाद सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें. और शिव और मां पार्वती की पूजा करें.
इस दिन शिवलिंग पर दूध, दही, शहद या कोई भी वस्तु चढ़ाने के बाद जल जरूर चढ़ाएं .सोमवार के दिन शिवलिंग पर चमेली के फूल अर्पित करें. इससे जीवन में सुख प्राप्त होता है.
व्रत करने वाले लोगों को तीन पहर में से केवल एक पहर में ही भोजन करें. व्रत के दौरान फलाहार करें.
शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर कभी भी रोली व सिंदूर की तिलक नहीं करना चाहिए. शिवलिंग पर हमेशा चंदन का ही तिलक करें.
भगवान शिव के मंदिर में परिक्रमा करते वक्त ध्यान रखें कि कभी भी पूरी परिक्रमा न लगाएं. जहां से दूध बहता है वहां रूक जाएं और वापस घूम जाएं.
सोमवार का व्रत तीन तरह का होता है. एक हर सोमवार को किया जाने वाला व्रत, दूसरा सौम्य प्रदोष और तीसरा सोलह सोमवार का व्रत. इन तीनों ही व्रतों को करने में पूजा के नियम एक जैसे हैं.सही साधना सही स्तुति से आपको भगवान शिव का आशिर्वाद अवश्य प्राप्त होगा,हर हर महादेव, जय महाकाल, भोलेनाथ शंकर शंभू सोमवार-ब्रह्मदत्त प्रस्तुतकर्ता ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़

Hindi Religious by ब्रह्मदत्त उर्फटीटू त्यागी चमरी हापुड़ : 111821081
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now