प्रेरणात्मक गीत
"ये जीवन है"
ये जीवन है, इस जीवन का
यही है, यही है, यही है रंगरूप
थोड़े ग़म हैं, थोड़ी खुशियाँ
यही है, यही है, यही है छाँव धूप

ये ना सोचो, इसमें अपनी,
हार है के जीत है
उसे अपना लो जो भी,
जीवन की रीत है
ये जिद छोड़ो, यूं ना तोड़ो,
हर पल इक दर्पण है
ये जीवन है, इस जीवन का...

धन से ना दुनिया से,
घर से ना द्वार से
साँसों की डोर बंधी है,
प्रीतम के प्यार से
दुनिया छूटे, पर ना टूटे,
ये कैसा बंधन है
ये जीवन है, इस जीवन का...

फिल्म:पिया का घर (1972)
संगीतकार: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गीतकार: आनंद बक्षी
गायक: किशोरकुमार

प्रस्तुतकर्ता: डॉ.भैरवसिंह राओल

Hindi Motivational by Dr. Bhairavsinh Raol : 111819707

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now