“यहाँ कौन नहीं है यार टूटा हुआ,
सब खाली हैं अंदर से,
अगर मैं कहूं कि,
मेरी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा है,
तो यह झूठ होगा, बेईमानी होगी,
सच बताएं तो,
सब अपने अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं
तुम भी लड़ो, मैं भी लड़ रहा हूं
बस एक वादा करते हैं कि,
इस लड़ाई में कभी हारेंगे नहीं।” – © जतिन त्यागी