तुम चले जाओगे,
पर थोड़ा-सा यहाँ भी रह जाओगे।

जैसे रह जाती है, पहली बारिश के बाद
हवा में धरती की सोंधी-सी गंध।।

भोर के उजास में,
थोड़ा-सा चंद्रमा।

खंडहर हो रहे मंदिर में,
अनसुनी प्राचीन नूपुरों की झंकार।। © जतिन त्यागी

Hindi Shayri by Jatin Tyagi : 111808776

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now