रामायण भाग - 1
**************
राम - जन्म (दोहा - छंद)
********************
राम कथा सुनलो जरा , आएगा आनंद।
आये प्रभु अवतार ले , रघुवर दशरथनंद।।
भाई तीनों साथ में, जन्मे प्रभु के संग।
तीनों ही शुर वीर हैं, तीनों कोमल अंग।।
सारी नगरी झूमती , छाया हैं आनंद ।
जन्म हुआ श्रीराम का,जय हो कौशल नंद।।
Uma Vaishnav
मौलिक और स्वरचित