Hindi Quote in Good Night by DrPranava Bharti

Good Night quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मित्रों

बेहतर है खुद को समझाना

यदि कोई और नहीं समझे ,

जीवन का ये ताना-बाना

यदि और कोई न खोले तो

खुद आगे बढ़कर खोलो

संतापों को जाने भी दो ,

हर मौसम अपने सिर ले लो

किस-किस करो शिकायत तुम

किस किससे पीड़ा लोगे अब

यह रीत जगत की है मितरा

रोते के पास नहीं कोई

गर मुसकानें झूठी भी हों

सब मौसम ज़िंदा रहते हैं

अपने दिल की दुनिया में फिर

मौसम मुस्काते रहते हैं

बंधन खोलो फिर तुम बोलो

सबसे ही स्नेह करो मितरा

सबकी आँखों में हों खुशियाँ

न हो आँसू का एक कतरा -----



शुभ रात्रि मित्रों

डॉ प्रणव भारती

कुछ साज सजाने आएंगे

गर मुसकने झूठी भी हों

सब रास ही रास रचाएंगे

हम खुद के आँसु पी लेंगे

Hindi Good Night by DrPranava Bharti : 111801402
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now