1️⃣5️⃣0️⃣4️⃣2️⃣2️⃣पंद्रह अप्रैल दो हज़ार बाइस । शुक्रवार । शुभ समय । वसंत ऋतु । भारतवर्ष में आज का दिन "महिला बचत दिवस" और "हिमाचल दिवस" के रूप में मनाया जाता है । वैश्विक स्तर पर आज गुड फ्राइडे है ।
(१) जब दुनिया कहती है कि हार मान लो तो आशा धीरे से कान में कहती है कि एक बार फिर प्रयास करो ।
(२) मन और मकान को समय समय पर साफ़ करना बहुत जरूरी है क्योंकि मकान में अनुपयोगी सामान और मन में बेमतलब की गलतफहमियां भर जाती हैं ।
(३) प्रार्थना करते समय व्यक्ति का मंदिर में होना आवश्यक नहीं किंतु ईश्वर का व्यक्ति के मन में होना आवश्यक है ।
(४) ज्ञान से शब्द समझ में आते हैं और अनुभव से अर्थ ।
(५) कमाई की कोई परिभाषा नहीं होती; परवाह करने वाला मित्र, दर्द समझने वाला पड़ोसी, इज़्ज़त करने वाला रिश्तेदार और प्यार करने वाला परिवार ; यह सब कमाई के ही रूप हैं ।
(६) "मैं सही हूं और वो गलत", बस यही एक सोच रिश्तों को खत्म कर देती है ।
(७) सच्चाई और अच्छाई की तलाश में पूरी दुनिया घूम लें, अगर वह हमारे अंदर नहीं, तो कहीं भी नहीं है ।
घर में रहें स्वस्थ रहें ।।
1️⃣5️⃣0️⃣4️⃣2️⃣2️⃣