आज फाग का पर्व है आया
अपने संग तरंगें लाया
गांव गांव में, शहर नगर भी
रंग बिरंगा मौसम छाया।
आज फाग का पर्व है आया।
कान्हा खेले राधा के संग
राम लगाए सीता को रंग
अवध भिगोए, भीगे ब्रज भी
भिन्न भिन्न हैं खेलन के ढंग।
आज फाग का पर्व है आया
गलियां खेले चौबारे संग
बूंदें खेले, बौछारें संग
पीले, हरे, लाल और नीले
भीगे चुनरी भीगे अंग अंग।
आज फाग का पर्व है आया
अपने संग तरंगें लाया।
#HappyHoli

Hindi Poem by Satish Malviya : 111792838
SHUBHAM SONI 5 year ago

Please like my posts 🙂

SHUBHAM SONI 5 year ago

Happy Holi ❤️

SHUBHAM SONI 5 year ago

अद्भुत और शानदार पंक्तियां

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now