Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अपने पराये
**
न कोई अपना, न ही पराया
जैसे मन के भाव हों
वैसा ही होते अपने पराये।
अपने पराए बनाए नहीं जाते
स्वतः बनते जाते है
जैसा हम अपने व्यवहार से बनाते हैं।
अपने पराये का न विचार कीजिये
सबसे सम व्यवहार कीजिये,
अपने पराये के बीच न उलझिए
न ही किसी को उलझाइए।
ऐसा कुछ आओ करें हम सबलं
कि अपने पराये का विचार
किसी के भी मन मेंं न आये
अपने हों या पराये
सभी सबके काम आयें,
सब सबके मन को भायें।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111791308
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now