प्रेम
ये एक अनोखा एहसास है।
फिर कुछ न इसके पार है
ये एक अनछुआ एहसास है।।
इन ढाई आखर मे सिमटा ये संसार है
ये हर रिश्ते की नींव है।
इसके बिन तो इन्सान बस नामचीन है
इस प्रेम से ही जीवन का वजूद है।।
हा ये है अलौकिक दिव्य है
ये राधा कृष्ण का आधार है।
इसी से सृष्टि का सिंगार है
हा ये एक अनोखा एहसास है।।
#LoveGuru