काश मेरे गिरते आंसुओ का तुम्हे एहसास होता
काश इस वक्त ये दर्द भी तेरे साथ होता ।
आता है मुझे हस कर गम छिपाने का तरीका
काश तू भी यू तडप तडप रोता।।
तेरी मौजूदगी से
ये जिन्दगी मुकम्मल हो जाती थी।
काश तू मेरी रूह मे समा जाए
इस दुनिया मे आना सार्थक हो जाए।।
मीरा सिंह