🔴 *दोहा कार्यशाला* 🔴
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*दोहा सृजन हेतु शब्द--*

1 संविधान
संविधान ही ग्रंथ वह, पावन सुखद पुनीत।
अधिकारों कर्तव्य का,अनुबंधित है मीत।।

2 गणतंत्र
भारत के गणतंत्र का, करता जग गुणगान ।
जनता के हित साधकर, सबका रखता मान।।

3 तिरंगा
हाथ तिरंगा ले चले, राष्ट्र भक्त चहुँ ओर।
गणतंत्री त्यौहार में, लहराता है भोर।।

4 राष्ट्रगान
राष्ट्रगान हर देश का, गरिमा-शाली मंत्र।
आराधक सब नागरिक, राष्ट्र समर्पण तंत्र।।

5 आजादी
आजादी के शब्द का, पहले समझें अर्थ।
कर्तव्यों का बोध हो, भटकें कभी न व्यर्थ।।

मनोज कुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111780626
shekhar kharadi Idriya 5 year ago

अति सुन्दर प्रस्तुति

Ghanshyam Patel 5 year ago

Happy Republic Day Jay Hind 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now