Hindi Quote in Quotes by Kamal Bhansali

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जीवन-मुक्तक

मकसदों को इतनी हवा न दो
कि मंजिलों में आग लग जाये
नाव को कभी इतनी गति न दो
कि हादसों को खबर लग जाये
🌻
सुबह की किरणों से रोज नहाओं
जिस्म को रोज पसीने से भिगाओं
प्रार्थनाओं से अपनी गर्दन झुकाओं
क्या चाहते हो ? जरा प्रभु की बताओं
🌻
सत्य ही जीवन का सही सारः है
दर्द को बांटना ही सच्चा प्यार है
अँहकार में जीना ही धिक्कार है
तथ्य, मृत्यु, सत्य का आकार है
🌻
आये है, तो जाना भी तयः है
कुछ खोने का डर ही, भय है
जो नहीं दिख रहा, वो निर्भय है
आत्मा ही सिर्फ अमर-अजय है
🌻
आंतरिक-ज्ञान ही सिर्फ प्रकाश है
हसरतों का अपना विस्तृत आकाश है
धर्म ही धरती से, हर राह का निकास है
समझ अगर सही, तो वो जीवन-सारांश है
✍️ कमल भंसाली

Hindi Quotes by Kamal Bhansali : 111758636
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now