Hindi Quote in Poem by Niya

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चमकती पूनम की हो रात 
और आवारा सा चाँद जब हो साथ
मेरे नैनों की भाषा पढ़ने को...
काश तुम आ जाओ !

बिखरे जब दूधिया सी चाँदनी
छेडे़ जैसे कोई मधुर रागिनी...
प्रेम की मीठी धुन सुनाने को
काश तुम आ जाओ !

शीतल सी हो मंद बयार
और संग हो जुगनुओं की बारात 
मुझे हौले से बहकाने को....
काश तुम आ जाओ !

घास के रेशमी ग़लीचों पर
जब झिलमिलायें शबनम की बूँदें
उन पर उम्र भर साथ चलने को...
काश तुम आ जाओ !

फूले जब चमेली और रात की रानी,
और महका दें सारी कायनात...
उस ख़ुशबू में साथ बहकने को...
काश तुम आ जाओ !

जब मन में हो प्रेम का सैलाब
और मचलते हों ढेरों जज़्बात...
मेरे दिल की धड़कनें सुनने को
काश तुम आ जाओ !

सच हों सारे सतरंगी ख़्वाब 
जिन्दगी में रोशन हों आफ़ताब 
ग़र मिलन की चंद घड़ियाँ संग बिताने को...
बस तुम आ जाओ !!

Hindi Poem by Niya : 111758420
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now