Hindi Quote in Poem by Rajesh Maheshwari

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

युद्ध विराम

दो देशो के बीच
हो गया युद्ध विराम
चिंतन का विषय हो गयी
युद्ध की वीभत्सता और विध्वंस।
अरबों की संपत्ति नष्ट हुई
हजारों घर हुए बर्बाद
सूनी हो गई माँ की गोद
बिछुड गया बहिन से भाई
उजड गया पत्नी की मांग का सिंदूर
सुखी जीवन जीने की कल्पना
युद्ध की वेदी में हो गई भस्म
बढ गई मंहगाई
किसने क्या खोया
किसने क्या पाया
हो गया शोध का विषय
दोनो देशो के बीच
खडा है एक प्रश्न चिन्ह
क्या युद्ध आवश्यक था
प्रश्न के उत्तर में
गूंज रहा प्रश्न
शांति का मसीहा
कहाँ खो गया ? कहाँ खो गया ?

Hindi Poem by Rajesh Maheshwari : 111744335
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now