हद है यार बारिश हो रही है, हर तरफ पानी भर गया है, इतना लंबा जाम लगा हुआ था और ये इसी टाइम बारिश क्यु होती है, समझ नहीं आता। यहां की सरकार एकदम बेकार है, कुछ काम नहीं करती और यहां का ड्रेनेज सिस्टम तो बात ही मत करो उसकी तो। लोग साइड से गाड़ी भी ऐसे निकालते हैं जैसे उनका बाप का रोड है।
आज का दिन ही खराब है!!
अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत कुछ इस तरह करते हैं या अपने दिन को इसी तरह बिताते है फिर हम ये भी सोचते हैं कि हम खुश रहे जबकि खुश रहने के रास्ते तो हम खुद बंद करते हैं।
बारिश भी चाहिए और कुछ दिक्कत भी ना हो ऐसा तो नहीं होगा ना। बारिश है तो बारिश को एंजॉय करते हैं ना। बचपन के वो दिन याद करते हैं ना जब गली में भरे पानी में छलांग लगाया करते थे। दोनों बाहें खोल, आसमान की ओर देखते हुए बारिश की उन बूंदों को महसूस करते हैं ना।
बुरे को बुरा कहना क्या बड़ी बात है??
पर उस बुरे में भी कुछ अच्छा ढूंढ लेना बहुत बड़ी बात है। चलो फिर बिना किसी शिकायत के इस मौसम के भी मजे लेते है ना ।।
Happy Rainy Day