कुछ बाते जो मेने जिंदगी के पिछले २३ सालो में शिखी
१) बड़ा सोचना कोई बड़ी बात नही लेकिन उसके लिए मेहनत उतनी होती है जिसमे आपको खाना पीना सोना भी भूल जाना पड़ता है।
२) लाइफ में बहोत से इंसान मिलते है कुछ दिल से इसकदर जुड़ जाते है मानो उनसे बिछड़ने का मन नही करता लेकिन जब वो आपसे बीना किसी कारण उनके निजी स्वार्थ से आपसे दूर हो जाए तो सम्भल जाना क्योकि वह सिर्फ जीवन का हिस्सा है जीवन नही
३) जो आपको मिलता है जो आपके साथ होता है वह आपके लिए सबसे अच्छा होता है
४) जीवन मे जब बहोत कठिन मोड़ होता है तो कुदरत आपको किसी साथी के स्वरुप में साथ हो जाएगा
५) छोटी चीजो से ही बड़ी चीजे बनाई जाती है,घर खड़ा करने के लिए जमीं से श्रुरुआत होती है
६) कुछ लोगो के जीवन मे बहोत कुछ बहोत जल्द ही हो जाता है क्योंकि उनके पास वह परिवार होता है जो उनके भविष्य को सिक्योर करते है कुछ लोग गिरते सँभलते लड़खड़ाते हुए ठोकरो का सामना करते करते आगे बढ़ते है
७) औरो से शिख लेकर अपना आज का दिन बेहतर बन सकता है अगर नही करोगे तो जो कार्य १ दिन का होगा उसमे आपको ३ दिन लगेंगे
८) चाहे कुछ भी हो लोग कितने भी खिलाफ हो जाए या तोड़ दे आपको,केवल स्वयम पर भरोसा रखें अपने धैर्य और एकाग्रता को कायम बनाए रखे एक दिन आपका होगा
९) हरदिन जो होता है उससे होमवर्क समजे और रात में उसे पूरा करे और रिवीजन भी जरूर करे
१०) शॉर्टकट्स का सहारा न ले अक्सर लोग शॉर्टकट लोगो को जल्द ही कुछ कर दिखाने में वह काम कर बैठते है जिसका भुगतान वह आगे के सालो में करते करते थक जाते है