किसीको कही जाना है,
तो किसीको कही,
पर कोई पूछे एक शादीशुदा बिटिया से,
के तुझे कहीं जाना है???
तो वो मासुमसी कली,
बस दो लफ्जों में बोली,
मुझे तो जाना वही,
जहा मेरे बाबा की गली,
जहा में बचपनमे पली,
मेरी यादोकि गली,
जहा थी मैं नन्ही सी परी,
मेरी मां की लाडली,
मेरे बाबुल की राजकुमारी,
भैयाकी में प्यारी,
जहा मैंने सुनहेरी खुशियां सवारी,
मेरा एकही सपना,
महकता रहे मेरे पापा का अंगना,
जहा गूंजी मेरी किलकारी,
वो जगह खुशियों वाली,
रहे खुशियोंसे भरा आंचल,
मेरे मां की पल्लु का,
बस मुझे जाना वही।
B+ve