💔साहिल💔
प्यार में कभी भी, साहिल नहीं मिलता
प्यार तो एक सागर है, बहता ही रहता
प्यार को जान लोगे, जुनून को पहचान लोगे
डूबने का मन करेगा , पर ऐसा न कर पाओगे
वफ़ा की किश्ती पर ,पतवार बेवफाई की चलाओगे
दिलवर के नैनों में, आखिर कितने 'कमल' खिलाओगे ?
अंदाज मोहब्बत के हजारों, आरजू तो एक ही रहती
यार न हो बेवफा, पर शंकाओं जिंदगी गुजर ही जाती
इश्क में, अक्सर मोहब्बत, इजहार की मोहताज रहती
प्रेम सच्चा, तो टूटी कश्ती भी, साहिल तक पँहुच जाती
✍️ कमल भंसाली
-Kamal Bhansali