शीर्षक : गुरु वंदना
आज पूर्णिमा का, स्वर्ण चाँद गहरा, निखरा
दिल धरा पर उदय हुआ, गुरुओं का चेहरा
गुरु ज्ञान, समझे तो, वो सदृश्य, भगवान
महिमा गुरु की, जीवन पथ की, सही पहचान
वंदन गुरुओं का, जैसे जीवन - चंदन
उनका आशीर्वाद, सफल, कर्म- मंथन
आस्थाओं के मंदिर में, गुरु जब होते साकार
विश्वास की पूजा ही, उनको आत्मिक स्वीकार
आओ, नमन करे, करे उन्हें, प्रणाम
जीवन पथ पर , गुरु ही होते, देव्-धाम
🙏✍️🙏 कमल भंसाली
-Kamal Bhansali