Hindi Quote in Poem by Ridj

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कुछ उनके लिये...⊙

मेरी तकलीफ़ों की… दवा हो तुम…
मैं ज़िन्दा हूँ… मेरी #वजह_हो_तुम

होंठों की बयानी… बेवजह हो चलीं…
के मेरी नज़्मों में… #हर_जगह_हो_तुम

हाँ मेरी नींदों में… वो बेचैनी ही सही…
तन्हाई में भी… मेरी #सदा_हो_तुम

ख़ूबसूरत मुक़ाम… जिसे इश्क़ कहते हैं…
वही मंज़िल हर… इक #दफ़ा_हो_तुम

सुकून-पुर-सुकून… अब मयस्सर है मुझे…
मेरी साँसों की… हसीन #अदा_हो_तुम

ख़ामोशी में भी… नज़र आने वाली मेरी…
ख़्वाहिश-ए-दिल मेरी…. वाबस्ता हो_तुम ॥

मेरी तकलीफ़ों की… #दवा_हो_तुम
मैं ज़िन्दा हूँ… मेरी वजह हो तुम ॥

#दवा ✍️❤️🧔🏻

Hindi Poem by Ridj : 111734289
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now