**************
अनमोल ख़ज़ाना
**************
तुम्हारी आँखों में एक बच्चे जैसी जो
मासूमियत है।
उस से दिखता है कि तुम में कहीं बसी
इंसानियत है।
ये अनमोल ख़ज़ाने हैं तुम्हारे
इन्हें कभी खोने मत देना।
साहस और धैर्य जीवन में
कम कभी होने मत देना।।
**********************