जब जाते हो तो लौट कर आते नहीं हो
दिल मे क्या है तुम्हारे बताते नहीं हो।
मैं इंतज़ार करता हूँ कि कुछ बोलोगे
और एक तुम हो कि कुछ बताते नही हो।
बड़ी शिद्दत से लिखा है गीत तुम्हारे लिए
और तुम हो कि कभी गुनगुनाते नही हो।
तुमने कहा था कि तुम्हारे दिल मे कुछ है।
फिर भी क्यों मुझे दिखाते नही हो।
एक दिन छोड़ जाएंगे दुनियाँ तुम्हें तन्हा कर के।
तुम भूल न पाओगे हमें लाख जतन कर के।