Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अनकही

न जाने क्या हुआ मुझको , गिला - शिकवा नहीं कोई
ये दुनिया कितनी सुंदर है , कि मैं रहती हूं कुछ खोई
मुझे लगते हैं सब प्यारे , क्यूं सब लगने लगे न्यारे
ज़माना तू बता मुझको , किया क्या तुमने कुछ इशारे
अकेले में है मन गाता , बदन सिहरन से भर जाता
जाने क्या सोच कर हंसती , सोचकर भी न याद आता
निकल घर से चलूं जब मैं , कदम बहके न जाने क्यों
खुशी इतनी छलकती है , कि सपने सच हुये हैं ज्यों
कोई समझाए तो मुझको , हुआ कोई रोग तो ये नहीं
कोई इसकी दवा भी है , या एक आफ़त है अनकही

********

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111724423
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now