*याद रखियेगा **
अभी जीवन खतरे में, याद रखियेगा
भूल से भी लापरवाह, न हो जाइयेगा
खतरा अभी गया नहीं, समझ जाइयेगा
जीना अगर मकसद, संयमित हो जाइयेगा
मत सोचिए, आपको कुछ नहीं होने वाला
हजूर, बिता कल, वर्तमान नहीं बनने वाला
देख रहे है, आप, फिर भी नहीं समझ पा रहे
खुद की बुद्धिमानी, किस एवज दाव लगा रहे
न समझे तो आपकी मर्जी, जिंदगी आप की है
पर क्या बताऊँ आपको, मृत्यु भी तो आप की है
हो सके तो जिंदा रहने के, सब दस्तूर अपना लीजिए
खुद से अगर हो प्यार, तो शुभ-चिंतकों की सुन लीजिए
✍️ कमल भंसाली
-Kamal Bhansali