उसका प्यार वर्दी से😍
मेरा प्यार वर्दी पहने शख्स से😍
उसकी चाहत देश के लिए दुश्मनों से लड़ना⚔️
मेरी चाहत उसके लिए उसी से झगड़ना😜
उसका जुनून सरहद तक🏞️
मेरा जुनून उसे पाने की हद तक🤝
उसका सुकून धरती की गोद ओर तिरंगे🇮🇳 की छाया
मेरा सुकून उसकी मुस्कान ओर यादों का साया😊
ख्वाहिश उसकी तिरंगे में ही लिपटकर घर आना😢
ख्वाहिश मेरी उसके आते ही उससे लिपट जाना👫
उसकी मन्नत हर जन्म इसी भूमि पर देश सेवा करना❤️
मेरी मन्नत हर जन्म में उसे ही पाकर जीना ❤️