मतलब की दुनिया में, बिना मतलब का रिश्ता है दोस्ती।
जीवनभर का साथ नहीं, पल-भर का प्यार है दोस्ती।
शहरों के शोर में,गाँव सा सुकून है दोस्ती।
दुखो के समंदर में,बूंद सी खुशी है दोस्ती।
कड़ी धूप सी गर्मी में,पवन का जोका है दोस्ती।
ना सिर्फ तेरी,ना सिर्फ मेरी,बल्कि हमारी एक छोटी सी कहानी का नाम है दोस्ती।।
-Priyanka Patel