#पंखुरी पंखुरी मन
6) आगोश
आजा की मौत तुझे
अपने आगोश में ले लूँ..
लग जा गले कि तुझे
अपनी बाहों में भर लूँ..
हो गई बहुत
आंख मिचोली..
इस जन्म में,
लग जा गले कि तुझे..
नजदीक से छू लूं
जीवन भर डरते रहे तुझसे..
दूर भागते रहे,
लग जा गले कि
तुझ में समां जाऊँ..
अब आजा तुझे
अपने आगोश में लूँ ।।
🌹सुमन कुमावत🌹