Hindi Quote in Thought by HeemaShree “Radhe"

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

I Love You
(Terms and conditions apply)

हम दोनों कभी एक दुसरे के लिए चांद तारे फलक से तोड़ लाने की कसम नहीं खाएंगे,
और
हमारे बीते कल की बाते भूल नहीं शकेगे तो, एक दुसरे को याद भी नहीं दिलाएगे..

तुम्हारे मेरे ख़्वाब हमारे होंगे,
हमारी लुगकती जिज्स्त(परिस्थिति) मे हम दोनों एक दूसरे के सहारे होंगे...
हो बेशक हमारे बीच कितना ही गहरा सागर, हम मगर एक ही समदर से जुड़े उसके दो किनारे होंगे...

ये तेरा मेरा वाली बाते अभी छोड़नी होगी,
पर पहले ही बता दूं कि "चाय" तो दो से एक न होगी,
दो ही कुल्हड़ होंगे चाय के..
हा, मन करे तो मेरे वाले से दो घूट लेना,
बदले में अपने वाले से दो घूट दे देना...

अब मेरे साथ एक मसला है,
की, मुझे रूठना आता है, मनाना नहीं...
तुम मुझे मनाना शिखा देना, बता देना
कोई तारीख भूल जाऊ तो डाट के याद करा देना, रूठना मत,
चाहे हालत कितने ही बुरे क्यों न हो, मुझे मोहब्बत है तुमसे ये भूलना मत...
अब, ये तोहफे देखो मुझे देने नहीं आते,
वो इस लिए की, लेने ही नहीं आते...
खुद पसंद से तो बस गुलाब दे सकता हूं,
बाकी कुछ भी पिछले जवाब दे सकता हूं...
तुम्हारे सिवा कभी किसी की भी तरफ ये नजरे उठेगी नहीं,
चलो उठ भी गई तो यकीन मानो टीकेगी नहीं...

हमारी मोहब्बत में हमे एक दुसरे से कोई बेफिजूल का वादा नहीं करना है,
क्योंकि इश्क करना है, पर बोहत ज्यादा नहीं करना है...
बस, इतना करना है ये जिंदगी तुम्हारे साथ भी बीते,
और अगर कभी किसी रोज खुदा का मन बदल जाए तो , तुम्हारे बाद भी बीते...
बस , इतना करना है की धड़कन और सांसे तुम्हारे नाम से रुकना नहीं, चलना भी सीखे...
और हा सबसे जरूरी, की किसी भी पल तुम जाना चाहो तो जा सकते हो...
आसमान नाप कर आ सकते हो,
मुझे बेहतर या बेहतरीन कोई मिले तो बता सकते हो...
ये रिश्ता आसमान है हमारा, कफस नहीं,
यहां इतनी जगह है, की तुम खुल कर पंख फैला सकते हो...
वैसे एक बात और,
चाहो तो I Love You Too मत कहना,
बस एक बार को मुस्कुरा देना,
क्योंकि love रहे ना रहे मुस्कान रहनी चाहिए,
इश्क में भी तुम्हारी मेरी पहचान रहनी चाहिए...

Hindi Thought by HeemaShree “Radhe
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now