*जय मां शैलपुत्री*
*राशियों के अनुसार पौधे*
आइए आज जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार शुभ पौधे। अपनी राशि अनुसार इन पौधों को लगाकर आप अपने जीवन में ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं और सकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकते हैं।
*मेष राशि* मेष राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी, आंवला, आम और खैर का पेड़ लगाना चाहिए।
*वृष राशि* इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गुलर (ऊमर), चमेली, नीबू, अशोक, जामुन और पलाश के पेड़ लगाने चाहिए।
*मिथुन राशि* इस राशि का स्वामी बुध होता है, अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल, बांस, बरगद और गुलाब के पौधे लगाना चाहिए।
*कर्क राशि* कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, पलाश, सफ़ेद गुलाब, चांदनी, मोगरा, आंवले, पीपल और गेंदा के पेड़ लगाने चाहिए।
*सिंह राशि* का स्वामी सूर्य है, अपामार्ग, लाल गुलाब, लाल गेंदा, जामुन,बरगद और लाल चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।
*कन्या राशि* इस राशि का स्वामी बुध होता है अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल, अमरूद और गुलाब के पौधे लगाना चाहिए।
*तुला राशि* इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गुलर (ऊमर), चमेली, नीबू, मौलसिरी, अर्जुन, चीकू और पलाश के पेड़ लगाने चाहिए।
*वृश्चिक राशि* इस राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी, नीम और खैर का पेड़ लगाना चाहिए।
*धनु राशि* इस राशि वालों का गुरु स्वामी होता है, पीपल, बरगद, पपीता, कदम्ब और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।
*मकर राशि* मकर राशि वालों को शनि देव का पेड़ शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर, कटहल और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।
*कुंभ राशि* इस राशि वालों को शनि देव का पेड़ शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर, आम और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।
*मीन राशि* इस राशि वालों का गुरु स्वामी होता है, पीपल, बरगद, पपीता, नीम और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।
*ज्योतिषाचार्य डॉ दीपक सिक्का*
*8178337165*
*www.absolutezone.in*