अंधेरे को हटाने के लिए
कितना भी प्रयास करो।
वह कहीं न कहीं किसी न किसी
और रिक्त स्थान पर
अपना पैठ बना ही लेता है।
इसलिए प्रथमतया ऐसे स्थानों को
जो मूलतः कोणों में पाए जाते हैं
उन्हें प्रकाशित करने का प्रयत्न करो।
तभी सफलता प्राप्त होगी।
-सनातनी_जितेंद्र मन