Hindi Quote in Song by Rama Sharma Manavi

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जो बने हैं हमारी ही सलामती के लिए,
वो नियम भी जबरन मनवाया गया है।
न चेहरे पर मास्क,न सावधानी बरतनी,
जानकर गले मौत को लगाया गया है।
लापरवाही के आलम का हाल न पूछो,
अपने हाथों ही उम्र को घटाया गया है।
आजकल हर कोई हक़ीम बना बैठा है, 
तमाम नुस्खा हर ओर फैलाया गया है।
कुछ लोगों के गुनाहों की मुआफ़ी नहीं,
जान की कीमत पैसों से लगाया गया है।
कहर कुदरत का हम ही तो भुगतेंगे,
सजा गलतियों का ही सुनाया गया है।।

रमा शर्मा 'मानवी'
***************

Hindi Song by Rama Sharma Manavi : 111708966
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now