अगर आप सेक्स करने की हिम्मत रखतीं हैं किसी के साथ तो फिर उसी हिम्मत के साथ पुलिस और समाज के सामने अपने प्यार को क़बूलिए. सिर्फ़ इसलिए कि आप लड़की हैं तुरंत, “मेरा बलात्कार कर रहा था या ज़बरदस्ती कर रहा था” बोल कर आप निकल नहीं सकती हैं.
आपके इन झूठे बलात्कार के मामलों ने अब समाज में उन लड़कियों की लड़ाई को और मुश्किल बना दिया है जिनका सच में बलात्कार हुआ है और उनकी बात पर कोई यक़ीन करने को तैयार नहीं होता है. उनको इंसाफ़ नहीं मिल रहा.
आप प्यार कर सकतीं हैं तो फिर क़बूलिय भी उसे. जिस लड़के को आप बलात्कार के इल्ज़ाम में फँसा रही होती हैं वो भी किसी का बेटा, किसी का भाई और किसी की दुनिया हो सकता है. और इतना ही डर लगता है तो प्यार नहीं कीजिए. ऐसा नहीं है कि आप लड़की हैं तो हर बार आप ही सही होंगी!