💫💦💫💦💫💦💫💦💫💦
उन के फ़रेबे इश्क़ से हारे भी हैं बहुत
राहे वफ़ा में दिल के ख़सारे भी हैं बहुत.
कमबख़्त दिल तुम्हारी अदाओं पे है फ़िदा
वैसे तो इस जहां में नज़ारे भी हैं बहुत
हम क़ैद दायराए शराफ़त में हैं मगर
तरकश में तीरे तंज़ हमारे भी हैं बहुत
💫💦💫💦💫💦💫💦💫💦