Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मीठे औषधीय बोल
****************
मीठे बोल
औषधि समान होते है,
सिर्फ़ तन मन ही नहीं
या खुद के लिए ही नहीं
घर,परिवार, समाज के लिए
टानिक समान होते हैं।
बस मीठे और संतुलित बोल
बोलकर तो देखिए,
अपनी आदत में शुमार कीजिए
आपको एहसास हो जायेगा,
मीठे बोल के औषधीय गुणों का
मूल्य समझ में आ जायेगा।
बिना श्रम अमृत सदृश
अपना भाव बतायेगा,
खुशियों का संसार
आपके कदमों में ही नहीं
आपके आस पास भी
खिलखिलायेगा,मुस्करायेगा।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा(उ.प्र.)
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111700976
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now