Hindi Quote in Poem by Archana Rai

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

स्त्री
*****
आशा का दामन थाम कर मैं ,
हर रोज थोड़ा -थोड़ा जी लेती हूंँ।
छाई उदासियों में भी...
हल्का सा मुस्कुरा लेती हूंँ।
टूटे सपनों को समेटकर
फिर आशाओं की माला गूॅंथ लेती हूंँ ।
निराशाओं के भंवर में भी...
हौसले को फिर पतवार बनाती हूँ ।
जीवन नैया को बीच मझधार
से पार किनारे की ओर चलाती हूंँ।
अंधेरा तो बहुत गहन होता है।
पर उजाले के लिए...
एक दीया ही काफी होता है ।
वैसे ही...
जीवन में रोशनी के लिए भी
एक आशा का उजाला ही काफी होता है।
हाँ, मैं स्त्री हूंँ... सोचकर ही
सहस्त्र सूर्यों- सा तेज
अपने भीतर समाहित पाती हूँ.

*अर्चना राय,
भेड़ाघाट, जबलपुर (मध्य प्रदेश*)

Hindi Poem by Archana Rai : 111672754
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now