Hindi Quote in Story by Sweety Sharma

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज कंबल से बाहर आने का मन ही नहीं हो रहा था , इतनी कड़ाके की ठंड बस पूछो मत । बहुत देर से प्यास लगी थी और बस ये सोच कर टाल रही थी कि कुछ देर में तो ऑफ़िस के लिए उठना ही है । थोड़ी देर और लेटी रहती हूं । अक्सर ये उठने का आलस हमें बहुत परेशान करता है । पर अब और नहीं , गला एकदम सुख गया था । पहले कम्बल से एक पैर बाहर निकाला । और हिम्मत करते हुए आखिरकार कम्बल छोड़ दिया । ऐसा लग रहा था मानो मैं कश्मीर में हूं । इतनी ठंड की अच्छा खासा आदमी जम जाए ।
जल्दी से रसोई घर पहुंची और पानी पिया । सर्दियों में प्यास भले ही कम लगती है , पर पानी स्वाद बहुत लगता है ।
पानी पीकर फिर कम्बल में जा घुसी । इस बार पूरी तरह लेटी भी नहीं थी कि डोर बैल बजने की आवाज़ आई । फिर से कम्बल छोड़ कर उठी और दरवाज़े पर देखा । तुरन्त से दरवाज़ा खोला और पापा अंदर आए ।
पापा के हाथ - पैर सर्दी में ठिठुर रहे थे ।
स्वेटर , मफलर , गर्म जुराब , वो सब खुद से पहना हुए था पापा ने । जो पहना जा सकता था ।
मैं बोली - पापा बहुत ठंड है ना बाहर ,
तभी पापा कहते नहीं नहीं उतनी भी नहीं हैं । बाहर तो अच्छा मौसम है । और इतना कहकर पापा अपने कमरे में चले गए ।
पर मेरी नींद तो मानो उड़ चुकी थी । बस एक ख्याल जो बार बार आ रहा था । हमसे घर में सर्दी बर्दाश्त नहीं ही रही और पापा कैसे हमारे लिए पूरी रात बाहर सर्दी में काम करते हैं । इतना दर्द सहते हैं और हमारे पूछने पर भी कभी अपनी तकलीफे नहीं बताते ।
इतना सब देखते हुए बस एक ख्याल आता है , कुछ ऐसा कर जाना है कि इतनी खुशियां पापा के कदमों में रख देनी है कि ये सारी तकलीफे कभी याद भी ना आयें ।
जो सर्दियां आज दर्द लगती हैं , उन्हीं सर्दियों को मज़ा बनाना है ।
बस यही ज़िंदगी का लक्ष्य है और पूरा करके दिखाना है ।
"कुछ कर जाना है"

Hindi Story by Sweety Sharma : 111664641
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now